अशोक कुमार झा

जिला संवाददाता, रांची। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में लोक आस्‍था के महापर्व छठ पर छठ घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया. उन्‍होंने राज्‍य की जनता को छठ महापर्व की बधाई दी और जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भगवान भास्‍कर की पूजा अर्चना की. उन्‍होंने मंदिर की प्रशंसा की और पर्यटन स्‍थन के रूप में उसे विकसित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में लक्ष्मी नगर छठ घाट, जेमको छठ घाट, मनीपीट छठ घाट, भोजपुर कॉलोनी छठ घाट एवं भुईंयां डीह छठ घाट का परिभ्रमण किया एवं छठव्रतियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही राज्‍यभर में छठ पूजा के उपलक्ष्‍य में नदी-तालाबों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था । छठव्रतियों के लिए पूरे मार्ग को धोया गया था. लोग जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर छठव्रतियों की सेवा कर रहे थे।