अशोक कुमार झा।

लातेहार।  सदर प्रखंड के शीशी पंचायत के अंतर्गत नावाडीह में आजसू पार्टी के चतरा लोक सभा के प्रत्याशी पवन कुमार साहू ने बाजार का उदघाटन फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि चतरा लोकसभा के जनता छला हुआ महसूस कर रहे है। आज यहां के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन को मजबूर हैं। क्षेत्र में जनता जन समस्याओं से जूझ रहे है। आने वाले अगामी लोकसभा चुनाव 2019 में इस क्षेत्र की जनता और आजसू पार्टी जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी एकत्रित हो कर विकाश की लहर को तेज़ करे। तेज़ करने के लिए एक जुट होना जरूरी हैं और जब तक क्षेत्र में क्षेत्रीय नेता नहीं रहने से क्षेत्र का विकास नही हो पाएगा। चतरा लोक सभा में आजसू ही विकास का कार्य कर सकता है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने आजसू का दामन थामा। जिसके बाद आजसू नेता पवन कुमार साहू ने सभी को कार्यकर्ता को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शीशी पंचायत के अध्यक्ष गणेश सिंह व डेमू पंचायत के अध्यक्ष संतोष लोहरा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रमोद यादव, कमलेश गुप्ता, विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज सिंह,  प्रमोद कुमार पारिख समेत कई लोग मौजूद थे।index