अशोक कुमार झा

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में है। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वहीं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने शौचालय एवं गंदगी के मामले में नाराजगी जताई, और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को जमकर फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि काम नहीं करने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों की जरूरत नहीं है और उनके वेतन काटे जाएंगे।

मुख्यमंत्री जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार पर ज्यादा नाराज दिखे। मौके पर सीएम ने यह भी कहा कि सिर्फ पैसा लेने के लिए बैठे हो, काम नहीं करोगे तो, कार्रवाई होगी।

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा है। स्कूलों में शौचालय का निर्माण तो हुआ है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। एक दर्जन से ज्यादा स्कूल शौचालय निर्माण की प्रक्रिया में है। उपायुक्त को भी कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

jamshedpur