शान्ति स्वारूप तिवारी। नई दिल्ली।।

शीला दीक्षित ने दिल्ली की तकदीर एवं तस्वीर बदली है ; केंद्र एवं राज्य सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं लोगकांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश में सातों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं | पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है | दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से एवं बॉक्सिंग के क्षेत्र में विख्यात विजेंद्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है | शीला दीक्षित के सत्ता में रहते हुए दिल्ली के विकास के लिए जो कार्य हुए आज भी लोग उनके कार्यों को याद करते हैं | चाहे वह दिल्ली में बढ़ते हुए यातायात के संसाधनों के कारण ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सैकड़ों फ्लाईओवर का निर्माण करवाया हो चाहे, दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर निजात दिलाने के लिए सीएनजी बसों को सड़क पर लाने का काम हो, यातायात को सुगम बनाने के लिए मेट्रो जैसी व्यवस्थाओं का काम हो एवं अनेक ऐसे कार्य शीला दीक्षित जी ने दिल्ली की तकदीर एवं तस्वीर बदलने में किया है जो कि यहां के लोगों से छुपा हुआ नहीं है | सत्ता में रहते हुए विरोधी दलों ने भले ही एन केन प्रकारेण उनकी छवि पर तमाम तरह के लांछन लगाकर सत्ता हासिल कर ली हो लेकिन जमीनी धरातल पर दिल्ली में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है | विरोधी दलों ने जिस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगा कर सत्ता हासिल की वह आज तक उनको साबित नहीं कर पाए | दिल्ली प्रदेश के सह संयोजक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जब वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जगह-जगह प्रचार प्रसार कर रहे थे तब सब जगह लोगों का सहयोग एवं समर्थन बराबर मिल रहा है | प्रचार प्रसार के दौरान दिल्ली के लोगों ने शीला दीक्षित जी की जमकर तारीफ की और कहा कि हमारे क्षेत्र में जितना भी विकास कार्य हुआ है यह सब शीला दीक्षित जी की समय की देन है | फिलहाल सत्तासीन केंद्र एवं राज्य सरकारों ने लगातार जुमले एवं विज्ञापनों के माध्यम से चेहरा चमकाने के सिवा कुछ नहीं किया | आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी दोनों में ही विज्ञापनों के माध्यम से चेहरा चमकाने की होड़ लगी हुई है | इन दोनों सरकार की मिलीभगत से व्यापारी वर्गों के कार्य क्षेत्रों में सीलिंग किस समस्या व्यापक स्तर पर लगी हुई है | प्रचार प्रसार के दौरान यह पाया कि दिल्ली में पानी की बहुत बड़ी समस्या है इसके अतिरिक्त बढ़ते हुए यातायात के संसाधनों के कारण बढ़ता हुआ प्रदूषण, सड़कों का निर्माण कार्य नहीं होना एवं बसी हुई कॉलोनियों को अधिकृत की मान्यता नहीं मिलना | दिल्ली के स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं होने के पिछे आरोप प्रत्यारोप लगाने के खेल में व्यस्त है | लोगों ने बताया कि केजरीवाल मोदी के वादों से दिल्ली प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं | दिल्ली के लोग कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने का मन बना चुके हैं |

डॉ अनिल कुमार
सह-संयोजक दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस, असिस्टेंट प्रोफेसर
दिल्ली विश्वविद्यालय