अशोक कुमार झा

जिला संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. लातेहार में औरंगा नदी में छठ घाट पर वाराणसी से आये पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती शुरू की, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

लातेहार के लोगों के लिए यह पहला अवसर था. गंगा आरती का आनंद लेने वाले हर शख्स ने एक ही बात कही, ‘अद्भुत नजारा था.’ घाट पर अर्घ देने के लिए छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी थी. गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी और शुक्रवार सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ दिया गया।