अशोक कुमार झा

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शादी समारोह में शरीक होने जमशेदपुर पहुंचे, इस दौरान बिष्टुपुर के चमरिया गेस्ट हाउस में राज्य सरकार पर सीधा वार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड को टॉप टेन में गिनते हैं लेकिन यह राज्य कहां पहुंच गयी है यह जनता जानती है। उन्होंने कहा कि राज्‍य बेरोजगारी में नंबर वन है, झारखंड भूखमरी में नंबर वन है,झारखंड नकली बीज खरीदने में नंबर वन है, पलायन में नंबर वन है फिर झारखंड टॉप टेन में कैसे आ गई। खुदबखुद मुख्यमंत्री रघुवर दास आकलन करें।

उन्होंने सीधे तौर पर राज्य को बर्बाद करने का जिम्मेवार रघुवर सरकार को ठहराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, जिला अध्यक्ष विजय खा, आनंद बिहारी दुबे, अजय सिंह के अलावा कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

news2