अशोक कुमार झा

धनबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धनबाद ने बुधवार को एक बार फिर जाल बिछा कर एक घूसखोर कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला धनबाद के निरसा प्रखंड का है।निरसा प्रखंड कार्यलय के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार जमीन का मोटेसन (दाखिल-खारिज) करने के एवज में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने ACB धनबाद से कर दी। जिसके बाद घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए ACB की टीम ने जाल बिछाया। इसी क्रम में आज शिकायतकर्ता प्लान के अनुसार 15 सौ रुपया लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा।

n1