रांची । झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है राजधानी रांची में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 21  अक्तूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था, जो 22  अक्तूबर को करीब तीन डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फलस्वरूप सुबह और शाम को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है।