अशोक कुमार झा

लोहरदगा । बेड़ो-लोहरदगा मुख्य सड़क के कोटा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटनामें आकाशी गांव निवासी रामनाथ महतो के 18 वर्षीय पुत्र सूरजू महतो की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामनाथ महतो का पुत्र सूरजू महतो अपने मोटर साइकिल से अपने परिजन बिरसमनी देवी व प्रभा देवी को लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी कोटा मोड़ के पास खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
टक्कर में तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन ने तीनों घायलों को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सूरजू महतो की गंभीर स्थिति को देखते ही रिम्स रेफर कर दिया। जबकि दो अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर रिम्स ले जाने के दौरान ही सूरजू महतो की मौत हो गई। घटना के बाद आकाशी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

lohardaga-1