पुर्तगाल और रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2016 में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे. फोर्ब्स स्पोर्ट्स इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने पिछले साल करीब 70.5 मिलियन पाउंड ( 5 अरब 91 करोड़ 58 लाख 7 हजार 491 रुपए) की कमाई की. जिसमें से 45 मिलियन पाउंड ( 3 अरब 77 करोड़ 60 लाख 47 हजार 335 रु.) तो सैलरी और प्राइज मनी के तौर पर आए, जबकि 26.5 मिलियन पाउंड ( 2 अरब 22 करोड़ 36 लाख 72 हजार 319 रु.) स्पॉन्सरशिप के जरिए उन्हें हासिल हुए.

कमाई में भी चिर प्रतिद्वंद्वी मैसी को पीछे छोड़ा
जिस तरह रोनाल्डो ने पिछले साल अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मैसी को पछाड़ कर बैलन डी’ओर खिताब पर कब्जा किया, उसी तरह कमाई में भी उन्होंने अर्जेंटीना और बार्सिलोना के इस  धुरंधर को पीछे छोड़ दिया. मैसी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनकी कुल कमाई 65.2 मिलियन पाउंड (5 अरब, 47 करोड़, 10 लाख, 73 हजार, 27 रुपए) है.

सर्वाधिक कमाई करने वाले वाले टॉप-10 खिलाड़ी
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल), 6 अरब 91 करोड़ रु.
2. लेयोनेल मैसी (फुटबॉल), 5 अरब 47 करोड़ रु.
3. लेब्रोन जेम्स (बास्केटबॉल) 5 अरब 18 करोड़ रु.
4. रोजर फेडरर (टेनिस) 4 अरब 55 करोड़ रु.
5. केविन डुरैंट (बॉस्केटबॉल) 3 अरब 77 करोड़ रु.
6. नोवाक जोकोविच (टेनिस) 3 अरब 75 करोड़ रु.
7. केम न्यूटन (अमेरिकन फुटबॉल) 3 अरब 56 करोड़ रु.
8. फिल मिकेलसन (गोल्फ) 3 अरब 55 करोड़ रु.
9 जॉर्डन स्पिथ (गोल्फ) 3 अरब 54 करोड़ रु.
10 कोबे ब्रायंट (बास्केटबॉल) 3 अरब 35 करोड़ रु.