अशोक कुमार झा

रांची। राजधानी रांची के एक होटल में झारखण्ड में बनने वाली हिन्दी फिल्म ओह माई लव का मुहुर्त किया गया। फिल्म का मुहुर्त झारखण्ड राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड अब फिल्म निर्माण के लिए तैयार है। राज्य सरकार के फिल्म नीति के गठन करने के बाद से राज्य में कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस मौके पर सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी।

फिल्म के को- प्रोड्यूसर चन्द्रकान्त पांडेय ने बताया कि झारखण्ड में बन रही हिन्दी फिल्म ओह माई लव में 70 प्रतिशत कलाकार स्थानीय होंगे। वहीं फिल्म का शत प्रतिशत शुटिंग झाऱखण्ड के अलग अलग लोकेशन पर होंगे। उन्होंने राज्य सरकार को फिल्म नीति को परिभाषित करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने बताया कि यहां  फिल्म निर्माण को लेकर हाल के दिनों ने फिल्म निर्माताओं का रुझान बढ़ा है। स्थानीय कलाकारों के प्रतिभा को भी उन्होंने सराहा।

कार्यक्रम में फिल्म के विषय में बताते हुए फिल्म की लीड नायिका समिक्षा भटनागर ने कहा कि यह फिल्म एक लव स्टोरी है जो दर्शकों को काफी पसंद आयेगा। अपने रोल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे एक चुलबुली लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आयेगा।

फिल्म की दूसरी नायिका सिंजनी सेन गुप्ता ने कहा कि वे पहले भी झारखण्ड कई कार्यक्रम के दौरान आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मिलनसार है और यहां के लोकेशन फिल्म निर्माण के अनुकूल है। उन्होंने बताया कि वे आगे भी झारखण्ड में फिल्म शुटिंग के लिए आना चाहती है।

फिल्म में निगेटिव रोल अदा कर रही तेजस्विनी ने बताया कि वे पहली बार झारखण्ड आयी है। उन्हें रांची का मौसम और यहां के लोग पसंद आये है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। इंटरवल से पहले और उसके बाद के उनके किरदार दर्शकों को पसंद आयेंगे। उन्होंने झारखण्ड के फिल्म नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के फिल्म नीति से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने फिल्म नीति के लिए मौजूदा सरकार को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में फिल्म के म्यूजिक के बारे में बताते हुए म्युजिक डायरेक्टर पार्था प्रतिम सेन ने कहा कि फिल्म के म्युजिक में क्लासिकल म्यूजिक की झलक दिखेगी। वहीं दूसरे डायरेक्टर देव्यांसु सेन ने बताया कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म का म्युजिक तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में ट्रैफिक एस पी संजय रंजन सिंह, प्रणव कुमार बब्बू, समाजिक कार्यकर्ता, कविता सेन, प्रोड्यूसर, सुजित सिंह भोजपूरी कलाकार, माणी, कलाकार, नितिन नाश, कलाकार, रेहान कुमार, कलाकार, राकेश रंजन, टाटा कंपनी के पीआर, राजन थॉमस, डाररेक्टर, कैमरामैन कबीर लाल आदि उपस्थित थे।WhatsApp_Image_2018-11-16_at_19.34.38 WhatsApp_Image_2018-11-16_at_19.34.47