सक्सेस मीडिया,नई दिल्ली !!
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया के सह-संयोजक डॉ अनिल कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा सरकार के मंत्री लगातार भारतीय संस्कृति के पाठ भूलते ही जा रहे हैं| राजनीति में मर्यादा बहुत जरूरी है ! राजनीति में रहते हुए इस तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान देना राजनीतिक वातावरण में प्रदूषण फैलाने जैसा है| समय आने पर देश के लोग जरूर जवाब देंगे| कांग्रेस पार्टी में यह हड़कंप तब मचाना शुरू हुआ जब भारत के कला एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने राहुल गांधी जी को पप्पू एवं प्रियंका गांधी जी को पप्पी कहकर मजाक उड़ाया |
डॉ अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का हवाला देते हुए कहा है कि एक तरफ तो “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे देकर देश की महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने का दिखावा करते हैं दूसरी तरफ मंत्री लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जमीनी धरातल की हकीकत कुछ और ही बयां करते हैं रहते हैं | सरकार ने उन सांसदों एवं विधायकों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जिनके ऊपर अनेक महिला उत्पीड़न के मामले हैं| साथ ही साथ यह भी कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के प्रति गलत बयानबाजी करने वाले लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की है | जिसके कारण भाजपा के नेताओं का महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का खुली आजादी मिली हुई है | यह भारतीय संस्कृति के लिए शुभ संकेत नहीं है | कांग्रेस के कई नेताओं ने इस बयान पर जमकर आलोचना की है |