अशोक कुमार झा

लातेहार। गुणवतापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य निर्माण में देश में अलग पहचान रखने वाले नेतरहाट विद्यालय का उपायुक्त राजीव कुमार ने निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार विद्यालय के प्राचार्य से वहां पठन पाठन एवं व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय में गुणवतापूर्ण शिक्षा की ऐसी प्रणाली विकसित की जाए जिससे विद्यालय का नाम देश स्तर पर ही नहीं बल्कि विश्व के फलक पर आ जाए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को और भी ज्यादा सख्ती से पालन के लिए निर्देश दिए गए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा0 संतोष कुमार सिंह समेत अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त राजीव कुमार विद्यालय में हो रहे मशरूम उत्पादन के कार्य को सराहा। इस दौरान उन्होंने मशरूम उत्पादन एवं उसके लिए बाजार की व्यवस्था करने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। उपायुक्त श्री कुमार ने मशरूम उत्पादन को लेकर सखी मंडल के महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में किए जा रहे कृषि का भी अवलोकन किया।