अशोक कुमार झा news3

रातू (रांची)। किसानों को मेहनत के हिसाब से आय नही मिल पाता है। किसानों की आय को दुगना करना है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कही। महेश पोद्दार शुक्रवार को बाजपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन समारोह में कहा। साथ ही उन्होने कहा कि किसान सस्ते दर में धान बेचने को मजबुर है। किसान को जागरुक कर उन्हे बिचौलिया के चंगुल से मुक्त करना है। इसका दायित्व अधिकारियों पर है इसमे गड़बड़ी नही होने चाहिए। जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने धान क्रय केंद्र के औचित्य पर बता कर सभी किसान से धान क्रय केंद्र पर ही धान बेचने की अपिल की।

बीडीओ मिथलेश कुमार सिह ने केंद्र का लाभ उठाने को कहा। वेजफेड निदेशक कामेश्वर महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष परमेश्वर गोप, बीएसओ शंभू नारायण विद्यार्थी, मुखिया कुशल उरांव ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत फीता काट कर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। संचालन संजीव तिवारी ने की। मौके पर बीइईओ सीमा कुमारी, बीएएचओ डाँ. संतोष कुमार, राजेश श्रीवास्तव, बीटीएम मोहन प्रजापति, मुमताज, रमेश महतो, गोवर्धन बैठा, शिव कुमार महतो, देवेंद्र प्रसाद दांगी सहित डीलर, वार्ड सदस्य उपस्थित थे।