दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार में जा रहे एक बदमाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। वारदात में बदमाश के साथ ही उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों एवं एक अन्य युवक को भी गोली लगी बदमाश भूपेंद्र उर्फ मोनू दरियापुर, एएसआई विजय व एक सिपाही एवं अरुण नामक युवक की मौत हो गयी। वहीं कुलदीप नामक सिपाही घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बवाना का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। उसके ऊपर हुए हमले के चलते अदालत ने उसे 2 पीएसओ दे रखे थे। रविवार की रात 11.30 बजे वह कर में सवार होकर जा रहे थे। वह जब पश्चिम विहार मार्केट पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान भूपेंद्र, एएसआई विजय और अरुण के रूप में कई गयी है। घायल सिपाही कुलदीप का उपचार चल रहा है।