अशोक कुमार झा।

रांची। आज हरमू स्थित विद्यापति दालान में झारखण्ड मैथिलि मंच के द्वारा २०१९ के वार्षिक पंचांग का लोकार्पण किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री एस एन पाठक एवं रांची के उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीयजी उपस्थित थे।  मंच की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री अरूण झा, तथा मंच का संचालन संचालन नवेंदु झा ने किया ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इन्द्र नारायण झा, राम विनोद पाठक, कुमार विजेंद्र, प्रशांत करण , रांची दुरदर्शन के पूर्व निदेशक डी के झा ने अपने काव्य रचना सुनाकर लोगों का मन मोहा। इसके साथ ही कार्यक्रम में कुछ मगही कवियों ने भी अपनी काव्य गाथा से लोगों का मन मोहा। जिसमें “खा- ल खा -ल मगहिया पान” ,”सुनी -सुनी दहेजवा के नाम, कलेजवा मोरा काँपय”, “मोबाइलक रिंगटोनक बीच, मोन परैत अछि बाबूजी के चिट्ठी”।

इस सत्र के अंत में मैथिलि गायिका श्रीमति बबिता झा के मैथिली गीत “मिथिला संग सुन्दर धाम की ” ने सभी आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फिर कार्यक्रम के अंत में मिथिला का प्रसिद्ध भोजन माछ भात का लोगों ने आनंद उठाया।

कार्यक्रम में सहयोगी  ब्रज किशोर झा, नरेश झा, जयंत झा तथा संतोष मिश्र सहित सभी सवयंसेवकों ने अपना पूरा योगदान दिया।