अशोक कुमार झा news-11

लोहरदगा। नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण सह संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अवध बिहारी दुबे व मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने सयुंक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियो को सबोंधित करते हुये कहा की देश भक्ति वह जूनून और जज्बा है जो देश की दिशा और दसा को बदल सकती है आज सिर्फ हमे अपने बच्चों को इस विषय पर जानकारी देने और उन में जूनून पैदा करना है क्योंकी बच्चे ही देश के निर्माण की प्रथम कड़ी हैं।

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ललिता कुमारी ने कार्यक्रम का मुख्य उधेश्य पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि हमारे देश व राष्ट्रनिर्माण में युवाओं का अहम भूमिका है उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो प्रथम आएंगे उन्हें 22 दिसम्बर को रांची में राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा एवं जो वहां प्रथम आएंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने व पुरष्कृत होने का अवसर प्राप्त होगा।
विभिन्न प्रखण्डो से चयनित। प्रतिभागियो ने जिला स्तर पर देश भक्ति पर भाषण प्रस्तुत कये साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाँव के युवा मंडल ,महिला मंडल के सदस्यों एवं विभिन्न विधालय की बच्चों ने एक से बढ़ के एक देश भक्ति गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु धन्य धन्य रे हिरा नागपुर छोटा नागपुर ,देश रंगीला देश रंगीला,तुझ से नराज नही जिंदगी,मेरा देश मेरा मुलक,गोकुल के गलियों में यमुना किनारे व स्वच्छता के लिये जागरूक गोल्डेन युथ क्लब सेन्हा के ग्रुप नृत्य कार्यक्रम में चार चाँद लगाने का काम किया।
विधालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुती में ग्रुप नृत्य में प्रथम स्नेहा कुमारी,दुतीय राजकीय मध्य विधालय पावरगंज व तृतीय MB स्कुल सेन्हा, एकल गीत में प्रथम नियमति कुजूर सेन्हा,दुतीय पल्लवी कुमारी लोहरदगा व तृतीय वैष्णवी कुमारी सोनी।
युवा मंडल क्लब द्वारा एकल गीत में प्रथम लोकनाथ लोहरा,द्वितीय रामचन्द्र राम व तृतीय नंदलाल महतो साथ ही युवा मंडल महिला मंडल ग्रुप नृत्य में प्रथम जोगियार द्वितीय मेढो व तृतीय लोकनाथ लोहरा ग्रुप रहे जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर समानित किया गया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सूचित मिश्रा दुतीय प्राचीन आकृति,तृतीय प्रेमदीप उराँव रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिसद उपाध्यक्ष मनीर उराँव,हरिजन विधालय के प्रचार्य राजकिशोर वर्मा’ रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रचार्या राजमितल , भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक मनीष कुमार ,समाज सेवी बालकृष्णा सिंह,शिक्षक शुधानसु कुमार,नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा जिला युवा समन्वयक ललिता कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के कैरो प्रखण्ड पूर्व युवा राष्ट्रिय युवा वाहनी रामप्रसद पाल ,राष्ट्रिय स्वंय सेवक मुन्ना राम, बसीर अंसारी ,हरिओम ,सुलेखा कुमारी दिव्या कुमारी,अफरोज ,प्रीति कुमारी,अनिल कुमार,पूजा कुमारी व भारी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।