कई बार हमारी आंखे कुछ ऐसा देख लेती है जिन्हें देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस पांच साल की नन्ही बच्ची के साथ हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नन्ही बच्ची एना इतनी छोटी सी उम्र में ही घर का सारा काम संभालती है और अपनी दादी और परदादी के साथ के साथ रहती है।

दादी और परदादी को खाना बनाकर खिलाती है एना

एना अपनी दादी और परदादी का एकमात्र सहारा है। दरअसल एना जब तीन साल की थी, तब उसके पिता को जेल हो गयी थी। हालांकि जेल होने का कारण किसी को नहीं पता। इसके बाद एना की मां ने दूसरे से शादी कर ली और एना को ये जानते हुए कि उसकी दादी-परदादी उसका ध्यान रखने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। फिर भी एना को उनके हवाले छोड़ दिया।

तब से एना अपनी दादी-परदादी के साथ रह रही है। वो अपनी दादी और 92 साल की परदादी की देखभाल करती है। जहां सारे बच्चे स्कूल जाते हैं। वहीं एना दादी और परदादी को खाना बनाकर खिलाती है। घर की साफ-सफाई से लेकर, दोनों बुजुर्गों को नहलाने और साफ करने का जिम्मा भी एना का ही है।

एना वो रोज जल्दी उठ जाती है, ताकि उसके सारे काम टाइम पर पूरे हो जायें। इस नन्हीं सी जान की मदद करने वाला भी कोई नहीं है। किचन की स्लिप तक पहुंचने के लिए वो पहले एक स्टूल पर चढ़ती है और फिर आगे झुक कर खाना बनाती है।

उसकी पड़ोसी उनकी थोड़ी मदद कर देती है, वो उनके खेत से घर के लिए सब्जियां लाद कर लेके आती है। उसकी दादी आर्थराइटिस के कारण कोई काम नहीं कर सकती, वो हर चीज के लिए एना पर निर्भर हैं। ये परिवार चीन के काफी दूरवर्ती पहाड़ी इलाके में रहता है।