देहरादून | युवक ने आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश की इस दौरान दुधमुंहा बच्चा माँ के चीखने की आवाज सुनकर रो पड़ा तो दरिंदे ने उसके साथ ऐसा जुल्म किया कइ सुनकर रूह कांप जाये। छोटे बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ गाँव के एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया शोर मचाने पर बच्चे की नींद खुली तो आरोपी ने रो रहे बच्चे को बेड़ से नीचे गिरा दिया जिससे मासूम की नाक की हड्डी टूट गयी। पुलिस के अनुसार कंकरखाता निवासी एक व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अकेली रहती है। बुधवार देर रात महिला अपने 1 साल के बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी आरोप है कि रात्रि में कमरे की खिड़की उखाड़ कर कमरे में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर बच्चे की नींद खुल गयी तथा रोना शुरू कर दिया। इस पर आरोपों ने बच्चे को बेड से नीचे गिरा दिया। बच्चे के रोने और शौर मचाने पर पड़ोसी मकान की तरफ भागे। महिला के शौर मचाने पर उसका जेठ भी मौके पर आ गया तथा उसके महिला को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। महिला के परिजनों ने घटना की तहदीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टी एस राणा का कहना है कि महिला के परिजनों की तहदीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।