अशोक कुमार झा

रांची। झारखण्ड में कमल क्लब के माध्यम से झारखण्ड के युवाओ को खेल कला और संस्कृति से जोड़ना है| झारखण्ड सरकार राज्य के युवाओ को खेल से जोड़ने के लिए कमल क्लब कि स्थापना की है| वर्तमान में सभी पंचायत में कमल क्लब का गठन कर दिया गया है| झारखण्ड के मुख्यमंत्री के दिशा निदेश पर गत वर्ष भी राज्य भर में फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था| इस वर्ष सरकार और खेलकूद विभाग ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का आयोजन किया है| इस आयोजन में राज्य भर के 4398 पंचायत के 3811 पंचायत ने भाग लिया जिसमे 188320 खिलाडियों ने 11770 टीम के माध्यम से भाग लिया| भारत में यह खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रांची एक बिरसा मुंडा स्टेडियम के झारखण्ड खेल प्राधिकरण के सभागार में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में कही| उन्होंने कहा कि राज्य में कमल क्लब कि स्थापना से युवाओ का रुझान खेल और कला के प्रति बढ़ा है| उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर राज्य में स्थापना दिवस पखवारा 1 नवम्बर से आयोजित की गयी थी| जिस क्रम में राज्य के सभी 24 जिलो को चार जोने में बाँट कर खेल आयोजित किया गया| नॉक आउट क्ले तर्ज पर हुए इस खेल के बाद सभी जोने से दो दो टीम का चयन किया गया| जिनके बीच 8 नवम्बर से खेल आयोजित की जा रही है| जिसका समापन 12 नवम्बर को होगा| खेल मंत्री ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को दो लाख रुपये, फर्स्ट रनरअप को एक लाख रुपये और सेकंड रनरअप को 75 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिया जायेगा| वही समापन समारोह में राज्य के खिलाडियों को सम्मानित भी किया जायेगा| अमर बाउरी ने बताया कि सम्मानित होने वाले खिलाडियों में तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी को 25 लाख रुपये, तेरंदाज दीपिका कुमारी को 18 लाख रुपये, तीरंदाज रीमिल बिरुली और हॉकी खिलाडी निक्की प्रधान को 15 – 15 लाख रुपये से सम्मानित किया जायेगा|

खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बताते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार स्वामी विवेकानंद के कहे शब्द “देश के युवाओ को फुटबॉल जरुर खेलना चाहिए|” को चरितार्थ कर रही है|

संवाददाता सम्मलेन में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में चैम्पियन बन कर लौटी युवा खिलाडी निक्की प्रधान नेखेल मंत्री से मुलाकात की| इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने निक्की प्रधान को शुभकामना और आशीर्वाद दिया|

संवाददाता सम्मलेन में ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित हॉकी खिलाडी सिल्वानुस डुंगडुंग, ओलम्पियन मनोहर टोप्पनो, एशिया कप हॉकी निक्की प्रधान, खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे|